ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में रंगदारी नहीं चलेगा, PM मोदी बोले.. सबकुछ खइनी एगो भूंजा ना...

बिहार में रंगदारी नहीं चलेगा, PM मोदी बोले.. सबकुछ खइनी एगो भूंजा ना चबैनी

03-Nov-2020 11:32 AM

ARARIYA : दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान बिहार में अंतिम चुनावी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है. नरेंद्र मोदी ने अररिया के फारबिसगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है.

पीएम मोदी ने कहा है कि बिहार में अब रंगबाजी और रंगदारी नहीं चलने वाली है. बिहार में वह लोग भूखे पेट होने का दावा कर रहे हैं जो पूरा खजाना खा गए थे. मोदी ने कहा कि बिहार में एक कहावत है सबकुछ खइनी एगो भूंजा ना चबैनी. हमे यह नहीं भूल  जाना चाहिए कि भरपेट खाना खाने वाले अब भूंजा पर नजर गड़ाए बैठे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि  बिहार में रंगबाजी-रंगदारी अब नहीं चलेगी. बिहार में विकास जीत रहा है. आज बिहार में अहंकार-घोटाला हार रहा है और परिश्रम जीत रहा है.बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को मजाक बनाकर रख दिया गया था. बिहार में उस वक्त चुनाव का मतलब हिंसा, हत्याएं और बूथ कैप्चरिंग था.  तब मत छीन लिया जाता था और वोटों की लूट होती थी. पीएम ने कहा कि बिहार की महिलाएं आज मोदी के साथ चलने को तैयार हैं. अगर अभी बिहार में पहले जैसे हालात होते तो गरीब मां का बेटा पीएम नहीं बन पाता. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में आज बिना किसी भेदभाव के लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है, सरकार की ओर से गैस सिलेंडर, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी मदद गरीबों को दी गई है.