ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / ‘बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण’ डिप्टी सीएम सिन्हा बोले- जातिवाद की...

‘बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण’ डिप्टी सीएम सिन्हा बोले- जातिवाद की सियासत करने वालों को मिला करारा जवाब

12-Feb-2024 05:18 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में भारी सियासी गहमागहमी के बीच आखिरकार नीतीश सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में कुल 129 विधायकों ने अपना समर्थन दिया और आरजेडी-कांग्रेस का खेला करने का दावा खोखला साबित हो गया। विपक्ष को सदन में मिली शिकस्त पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण होगा।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि जिसकी कल्पना उन लोगों ने नहीं की होगी वह चीज होगा। खेला करने में वे लोग असफल है, अभी तो सिर्फ झांकी है पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। विधायिका के सम्मान के लिए अध्यक्ष के नाते सदन में पक्ष हो या विपक्ष हो सबका हमने सम्मान किया है और हर विधायक वह शुभ दिन देखना चाहता है। विधायकों को बंधूआ मजदूर की तरह बांधकर रखने वाले इससे सबक लेंगे कि विधायकों का अपमान नहीं किया जा सकता।


उन्होंने कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाले ये एक बड़ा तमाचा है। जिन लोगों ने जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश की है उसके खिलाफ संकल्प लिया है कि बिहार के अंदर जाति विहीन समाज बनाएंगे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का पीएम मोदी का सपना साकार होगा। जिस जाति के लोगों को लेकर वे लोग गिनती गिन रहे थे कि खेला हो जाएगा आज उनकी जाति के लोगों ने भी तमाचा मारने का काम किया है। बिहार में अब जाति नहीं बिहारी महत्वपूर्ण है।