ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बिहार में अब 4,108 असिस्टेंट प्रोफेसर की जल्द होगी नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसला

बिहार में अब 4,108 असिस्टेंट प्रोफेसर की जल्द होगी नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसला

22-Apr-2024 04:56 PM

By First Bihar

PATNA: स्कूलों में शिक्षकों की बहाली के बाद अब बिहार में 4,108 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होने जा रही है। मई महीने से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पटना हाईकोर्ट के अहम फैसले के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।


 4,108 खाली पदों पर होने वाली नियुक्ति में 755 बैकलाग रिक्तियां शामिल हैं। साक्षात्कार के बाद सभी सीटों के लिए जारी जारी किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए सीटों की संख्या इस प्रकार से हैं। राजनीतिक विज्ञान-280, मनोविज्ञान-424, दर्शनशास्त्र- 153, गृह विज्ञान-83, संस्कृत-76, समाजशास्त्र-108, उर्दू में100 सीटें हैं। 


वही मैथिली-43, बांग्ला- 28, संगीत-23, बायोकेमेस्ट्री-05, एआइएच एंड सी-55, शिक्षा शास्त्र-10, नेपाली भाषा-1, गणित-261, भौतिकी-300, जन्तु विज्ञान-285, पर्यावरण विज्ञान-104, वनस्पति विज्ञान-333, रसायन शास्त्र-332, वाणिज्य-112, अर्थशास्त्र-268, अंग्रेजी-253, भूगोल-142, इतिहास विषय के रिक्त 316 पदों को भरा जाएगा। नियुक्ति प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी। पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब बिहार में सहायक प्रोफेसरों के 4 हजार 108 रिक्त पदों को भरा जाएगा।