ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार में आई बाढ़ पर बोले केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस.. बाढ़ दैवीय प्रकोप है, हम नहीं जाएंगे बाढ़ पीड़ितों से मिलने

24-Aug-2021 10:11 PM

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पशुपति पारस कल यानी सोमवार को पटना आए थे। आभार यात्रा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। बिहार में आई बाढ़ के संबंध में जब उनसे सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि बाढ़ दैवीय प्रकोप है। हर साल बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। मैं किसी से मिलने नहीं जाऊंगा। मैं खुद अस्वस्थ हूं। 


केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन और अधिकारियों से मेरी बात होती रहती है। पशुपति के इस बयान पर वहां मौजूद वैशाली से लोकसभा सदस्य वीणा देवी उनकी ओर देखने लगीं। इस दौरान नवादा सांसद चंदन सिंह भी मौजूद थे।


 इस दौरान पशुपति पारस ने जमुई सांसद चिराग पासवान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चिराग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजना चाहते थे। जब मैंने नीतीश कुमार को विकास पुरुष कहा तब चिराग ने मुझे पार्टी से निकालने की धमकी दी थी।  


पशुपति पारस ने दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगले को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने मुझे रामविलास पासवान का बंगला देने की पेशकश की थी लेकिन मैंने खुद मना कर दिया। मैंने कहा कि उस घर में मेरे बड़े भाई की आत्मा बसती है। अगर मैं वहां रहता तो चिराग पीठ में छूरा मारने की बात करने लगेंगे।