मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
24-Aug-2023 02:39 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार के इस मानसूनी सीजन एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां जमुई जिले में आज ठनका गिरने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना में मृत युवक के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई है। जिसके बाद उनका रो - रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक,जिले के सिकन्दरा- लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा के समीप गुरुवार को उमश भरी गर्मी के बाद मौसम ने अचानक मिजाज बदला है। इसके बाद आसमान से बारिश के साथ तेज मेघ गर्जन होने लगा इसी दौरान BR 53 F1958 नंबर की टीवीएस बाइक पर सवार होकर दो युवक बारिश से बचने के लिए सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग लोहंडा के समीप बरगद के पेड़ के नीचे छुप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
इस घटना में मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुरडीह निवासी, मनीष कुमार पिता अशोक मंडल, रिकी कुमार पिता उमेश यादव के रूप में की गई है। वही घटनास्थल पर सिकंदरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।