ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी

बिहार में आसान होगा सफर : बिछेंगी 36 नई रेल लाइनें , 87 स्टेशन का बदलेगा रंग- रूप

बिहार में आसान होगा सफर :   बिछेंगी 36 नई रेल लाइनें , 87 स्टेशन का बदलेगा रंग- रूप

04-Feb-2023 07:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उनका रेल सफर और आसान होने वाला है। आम बजट में बिहार में रेलवे के विकास के लिए 8505 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके साथ ही साथ कई नई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है। इस बीच बिहार में 36 नई रेल लाइन बिछाने को लेकर राशि जारी की गई है। वहीं, 17 रूटों का दोहरीकरण करने की भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 630 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।


दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा जारी आम बजट में अब तक रेल को लेकर सबसे बड़ा बजट जारी किया गया। इसी के तहत बिहार में  अररिया और गलगलिया के बीच नई रेल लाइन को लेकर 700 करोड रुपए जारी किए गए। इसके अलावा मोकामा पुल, मुजफ्फरपुर से सुगौली रेल लाइन के लिए 900 करोड रुपए जारी किए गए हैं। वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के 87 स्टेशनों का चयन किया गया है। जिसमें एडवांस सुविधा यात्रियों को प्रदान किया जाएगा। इनमें गया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, का नाम मुख्य रूप से शामिल है।


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गया के लिए 296 करोड़, मुजफ्फरपुर के लिए 442 करोड़, मोतिहारी के लिए 221 करोड़ और सीतामढ़ी के लिए 268 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा गया और मुजफ्फरपुर के लिए टेंडर भी जारी की गई है।


वहीं, राज्य के सात स्टेशनों को विकसित करने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी शुरू की गई है। इसमें बरौनी, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, राजेंद्र नगर, भागलपुर और छपरा शामिल है। इसके साथ ही साथ राज्य के 29 रेल रूटों पर 1911 किलोमीटर नए रेल लाइन की खातिर सर्वे करने के लिए राशि जारी की गई है। इसके अलावा सीतारामपुर से क्यूल और लखीसराय से बख्तियारपुर तक तीसरी लाइन के सर्वे की मंजूरी दी गई है।


आपको बताते चलें कि, केंद्रीय बजट में बिहार के कई परियोजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है। जिसमें रेल को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें मुख्य रूप से यह ध्यान रखा गया है कि पिछले बजट में जो परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाई थी उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए और इसको लेकर नए सिरे से राशि भी आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। इस बार रेलवे ने डालमिया रेल कारखाना के लिए महज 1000 रूपए जारी किए हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ है।