ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष: फायरिंग में एक को लगी गोली, दूसरे की कलाई काट साथ ले गए बदमाश

16-Nov-2023 04:27 PM

By First Bihar

SHEKHPURA: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शेखपुरा से सामने आया है, जहां वर्चस्व को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। पटवन को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी गई जबकि दूसरे की दोनों कलाई को काट दिया और उसे अपने साथ लेकर चले गए। घटना शेखपुरा थाना क्षेत्र के कारे गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, कारे गांव निवासी बबलू कुमार गुरुवार को सुबह-सवेरे अपने घर से दूर खेत की पटवन कर रहा था, तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया और गड़ासे से बबलू के दोनों हाथ की कलाई काट दी और कटी हुई कलाई को अपने साथ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने श्यामलाल यादव पर गोली चला दी, जो उसकी पीठ में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।


परिजनों और ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। एक का इलाज पावापुरी में चल रहा है जबकि दूसरे का इलाज पटना में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है, हालांकि दोनों में से किसी पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।