बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत
04-Jul-2024 10:02 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में आम तोड़ने को मना करने पर एक बच्चे को मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मामला बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा सरैया की है। बताया जा रहा है कि सिसवा सरैया निवासी लालमोहम्मद गद्दी का पुत्र शहाबुद्दीन अपने बगीचा में आम की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही आनंद कुशवाहा एवं अनिल कुशवाहा उसके बगीचे में जाकर आम तोड़ने लगे।
शहाबुद्दीन के मना करने पर दोनों व्यक्ति शहाबुद्दीन से गाली गलौज करने लगे। दोनों व्यक्ति ने शहाबुद्दीन को रोड पर पटक पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना 3 जुलाई की शाम की बताई जा रही है। शहाबुद्दीन के चीखने चिल्लाने पर शहाबुद्दीन के परिजन मौके पर पहुंचे एवं आनन-फानन में बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पीएमसीएच में इलाज के दौरान सुबह 4 बजे शहाबुद्दीन की मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को बीच सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन किया एवं मौके पर एसपी को बुलाने की बात कही । वहीं आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के मां एवं बहन को गिरफ्तार किया गया है।खबर लिखे जाने तक आक्रोश प्रदर्शन जारी रहा। इस घटना से परिजन में मातम छाया हुआ है।