BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
25-Jul-2022 08:12 AM
PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नीतीश सरकार लगातार शिक्षक बहाली प्रक्रिया को जारी रखे हुए है। आज से हाई स्कूलों में शिक्षकों की बहाली के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य में छठे चरण के तहत 32714 शिक्षकों की बहाली के लिए काउंसिलिंग आज से शुरू होगी। इस प्रक्रिया के दौरान जिन अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा उनको 30 जुलाई तक नियुक्ति पत्र दे दिया जाना है। सोमवार यानी आज नगर निगम नियोजन इकाई के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है। नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए 26 जुलाई को काउंसिलिंग होगी जबकि जिला परिषद के लिए 27 जुलाई को काउंसिलिंग तारीख रखी गई है।
काउंसलिंग के लिए सुबह 10 बजे से 3 बजे तक का वक्त निर्धारित किया गया है। सरकार को 32 हजार से ज्यादा पदों पर रिक्ति भरनी है लेकिन एक बड़ी समस्या इस वक्त सरकार के सामने यह है कि कई विषयों के लिए पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। आंकड़ों के पद खाली रहने का अनुमान है अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी के साइंस के सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की संख्या में कमी है। पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इन विषयों के टीचर की बहाली नहीं हो पाएगी।
इसका मतलब यह हुआ है कि छठे चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया पूर्व होने के बावजूद तकरीबन 20000 सीटों के खाली रहने से एक बड़ा बैकलॉग अगले चरण के लिए रह जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी कई बार इस बात को लेकर चिंता भी जता चुके हैं। बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अलग-अलग स्तर पर चलती रही है लेकिन कई सब्जेक्ट के टीचर नहीं मिलने के कारण रिक्तियां रह जाना विभाग के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है