ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार में आज NDA की धुआंधार प्रचार, नड्डा और राजनाथ भी इन सीटों...

बिहार में आज NDA की धुआंधार प्रचार, नड्डा और राजनाथ भी इन सीटों पर करेंगे सभाएं

02-May-2024 07:23 AM

By First Bihar

PATNA : देश भर में दो चरणों में मतदान हो चुके हैं और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 5 लोकसभा सीटों के लिए होने हैं। उससे पहले एनडीए के तरफ से धुआंधार प्रचार किए जा रहे हैं। एनडीए के कई बड़े नेता लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में अब मतदान से पांच दिन पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  बिहार दौरे पर हैं। 


जानकारी के मुताबिक, नड्डा अररिया और मुजफ्फरपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, राजनाथ की सारण और सुपौल लोकसभा सीट पर जनसभा होगी। इन सीटों पर दोनों नेता एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। बिहार में इस बार एनडीए ने सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सत्ताधारी दल के बड़े नेता लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार दौरे पर लगे हुए हैं।  पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की बिहार में रैलियां कराई जा रही हैं।


वहीँ, गठबंधन के सभी बड़े नेता सहयोगी दल जेडीयू, लोजपा रामविलास, हम और आरएलएम के लिए चुनावी रैलियां करके धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।एनडीए के अन्य दल भी अपने सहयोगियों के लिए अलग-अलग तरह से चुनाव प्रचार करके वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विभिन्न जिलों में रोड शो और रैलियां हो रही हैं। हालांकि, इन धुआंधार प्रचार का फायदा कितना मिल पाया इसकी सटीक जानकारी तो 4 जून के बाद भी मालूम चलेगा। लेकिन, इन नेताओं की रैलियों में भीड़ काफी देखी जा रही है। 


उधर, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बार बिहार आ चुके हैं। उनका पांचवां दौरा भी 4 मई को प्रस्तावित है। इस दिन वे दरभंगा में बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर के समर्थन में चुनावी रैली करते हुए नजर आएंगे। वहीं, अमित शाह भी राज्य में तीन बार दौरा कर चुके हैं। अब जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। बीते एक महीने में दोनों नेताओं का यह दूसरा बिहार दौरा है।