ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, निशाने पर होगा जंगलराज और लालू परिवार

बिहार में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, निशाने पर होगा जंगलराज और लालू परिवार

04-Apr-2024 07:01 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अप्रैल यानी गुरुवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। पीएम मोदी बिहार के जमुई में लोकसभा के लिए राज्य में पहली जनसभा करने वाले हैं। पीएम अपने इस जनसभा से जनता के बीच लालू -राबड़ी शासनकाल के जंगलराज और परिवारवाद को लेकर हमलावर नजर आएंगे। 


दरअसल, पीएम मोदी एनडीए गठबंधन के तहत लोजपा रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के समर्थन में रैली को संबोधित करने वाले हैं। पीएंम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संभावना है करीब 5 लाख से ज्यादा लोग इस रैली में शामिल होंगे। जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। इस सीट पर चिराग के जीजा अरुण भारती का मुकाबला आरजेडी की महिला उम्मीदवार अर्चना रविदास से हो रहा है। ऐसे में पीएम मोदी की रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 


पीएम मोदी 11:10 AM देवघर लैंड करेंगे, उसके बाद हेलिकॉप्टर के जरिए 11:50AM खैरा जमुई आगमन और 11:55 AM बजे मंच पर आगमन  होगा।  उसके बाद 12:00 PM बजे से 12:45 PM बजे तक भाषण और 12: 55 PM मंच से उतरेंगे। 1:00 PM देवघर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान। 1:40 PM बजे देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 


बता दें कि एक महीने में पीएम मोदी का यह तीसरा बिहार दौरा है। जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनका ये पहला बिहार दौरा है। इससे पहले 6 मार्च को पीएम मोदी बेतिया आए थे। यहां उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा। साथ ही I.N.D.I.A पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा पीएम मोदी ने 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में भी जनसभा की थी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।