IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
26-Apr-2024 07:34 AM
By First Bihar
ROHTAS : राज्य में भीषण गर्मी व पछुआ के बीच अगलगी की घटनाओं ने भी कहर बरपाया। अब पूर्वी चंपारण में अगलगी में तीन बच्चे तो रोहतास में दादी-पोता जिंदा जल गए। पूर्वी चंपारण के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा गांव में दलित बस्ती में आग लग गयी। तेज चल रही पछुआ के कारण देखते-देखते 40 से अधिक घरों को आग ने चपेट में ले लिया। आग लगने से शंभू राम के तीन बच्चों की घर में झुलस कर मौत हो गई। मृतकों में शंभू राम के पुत्र विशाल (6) बिट्टू (4) व छोटू (डेढ़) शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र की लिलवंछ पंचायत की डंगरा टोला में दो रिहायशी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। घटना में दादी और पोता की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीया बहादुर चौधरी की पत्नी रजमुना कुंवर व मुनीम चौधरी उर्फ भोला चौधरी के पुत्र अजीत के रूप में हुई।
इसके अलावा गोपालगंज के पंचदेवरी में अगलगी में 100 घर जल गए। मधुबनी के लदिनया में भूसे में लगी आग बुझाने गए किसान की झुलसने से मौत हो गई। वैशाली के राघोपुर में चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से छह घर जलकर राख। नवादा में चार सौ बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख। छपरा में स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिका चक में एक घर में लगी आग में छह साल की बच्ची झुलस गई।
मृतका आरती कुमारी ग्रामीण प्रकाश राय की पुत्री व बृजनंदन राय की पौत्री थी। प्रकाश राय के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सभी परिजन घर में ही थे। आग लगने के बाद सभी घर से बाहर निकल गए। लेकिन आरती अपने भाई के साथ सोई थी।उसके भाई की नींद खुल जाने से वह भी घर से भाग गया।लेकिन वह फंस गई व बाहर भाग नहीं पाई