मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
07-Nov-2019 08:10 AM
PATNA : बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। सूबे में में तकरीबन सात हजार असिस्टेंट प्रोफेसर का पद खाली है। दिसंबर महीने से इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
अगले साल मार्च महीने तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा विभाग में बुधवार को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय सेवा आयोग दिसंबर महीने से असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
शिक्षा विभाग में मगध विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, बीआरए विश्वविद्यालय, एलएन मिथिला विश्वविद्यालय को 15 नवंबर तक अपने यहां रिक्त पदों के बारे में जानकारी मुहैया कराने को कहा है। विभाग को अब तक जिन रिक्तियों के बारे में जानकारी मिली है उसके मुताबिक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 197, मुंगेर विश्वविद्यालय में 266, बीएन मंडल विश्वविद्यालय में 301, पटना यूनिवर्सिटी में 151, पूर्णिया यूनिवर्सिटी में 330 और वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में 556 असिस्टेंट प्रोफेसरों का पद रिक्त हैं।