मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-May-2023 09:31 AM
By First Bihar
PURNIA: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्णिया पुलिस ने इनामी कुख्यात नवीन मंडल दबोच लिया है. इस क्रिमिनल पर कई जिलों में कई मामले दर्ज भी है. इसलिए कई जिलों की पुलिस इसकी तलाशी में जुटी थी. जहां पुलिस की ओर से इस अपराधी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था.
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोकराहा गांव में इनामी कुख्यात नवीन मंडल को पकड़कर मधेपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा का 50 हजार का इनामी कुख्यात नवीन मंडल हमारे इलाके में कई दिनों से छिपा हुआ है. पुलिस के अनुसार बिहारीगंज और के.नगर थाने की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और के. नगर के भोकराहा गांव से मोस्ट वांटेड नवीन मंडल की गिरफ्तारी हुई.
बताया जाता है कि कुख्यात नवीन की पुलिस में सांठगांठ रहती थी. जिस वजह से कई बार इसके खिलाफ मामला मामला दर्ज भी नहीं हुआ है. वही कुख्यात बीते एक साल से फरार चल रहा था. अब यह अपराधी पूर्णिया के भोकराहा बजरंगीटोला स्थित अपने बहनोई के घर में पिछले 6 महीने से छिपा हुआ था. जिसकी अब गिरफ्तारी हुई है.