ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आयोग ने कर दिया एलान, बिहार में 3 नवंबर को दूसरे चरण...

आयोग ने कर दिया एलान, बिहार में 3 नवंबर को दूसरे चरण का होगा चुनाव

25-Sep-2020 01:47 PM

DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा  ने बिहार चुनाव की घोषणा कर दी है. अरोड़ा ने कहा कि बिहार में तीन चरण में चुनाव होगा. 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण का चुनाव होगा. इसको लेकर एक अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा. पहले चरण में  71, दूसरे चरण में 94, तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा.  10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.


पहले चरण में 71 सीटों पर होगा चुनाव. अधिसूचना 1 अक्टूबर होगा, नामांकन 8 अक्टूबर को होगा. 9 अक्टूबर को स्कूटनी, 12 अक्टूबर को नाम वापसी, 28 अक्टूबर को मतदान होगी. दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होगा. अधिसूचना 9 अक्टूबर होगा, नामांकन 16 अक्टूबर को होगा. 17 अक्टूबर को स्कूटनी, 19 अक्टूबर को नाम वापसी, 3 नवंबर को मतदान होगी. तीसरे चरण में चुनाव 78 सीटों पर होगा. अधिसूचना 13 अक्टूबर होगा, नामांकन 20 अक्टूबर को होगा. 21 अक्टूबर को स्कूटनी, 23 अक्टूबर को नाम वापसी, 7 नवंबर को मतदान होगा.


चुनाव आयोग की खास बातें

 चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 7 लाख सैनिटाइजर, 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है. चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना काल में बिहार में सबसे बड़ा चुनाव हो रहा है. सुबह सात बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी.  बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख हैं. जिसमें पुरूष 3 करोड़ 39 लाख और महिला वोटरों की संख्या 3 करोड़ 30 लाख के करीब हैं. उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करेंगे. अगर अधिकारी के पास जाते हैं तो उनके साथ सिर्फ 5 लोग ही होंगे. 


चुनाव आयोग ने कहा कि डोर टू डोर जन संपर्क के दौरान सिर्फ 5 लोग ही एक साथ जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के कारण ही एक घंटे समय दिया गया है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक समय दिया गया है. चंद्रभूषण को बिहार चुनाव की जिम्मेवारी आयोग ने सौंपी है. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में रैली नहीं होगी. रैली सिर्फ वर्चुअल ही होगी. रोड शो, रैली की इज्जात कोरोना संकट को लेकर नहीं दी है. आयोग ने कहा कि कोरोना संक्रमित एरिया में सरकार का जो एसओपी है इसका पालन करना होगा. 


आयोग ने कहा कि आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार को अपने क्राइम हिस्ट्री के बारे में अखबार और चैनलों पर उनको चुनाव प्रचार के दौरान प्रसारित करना होगा. बताना होगा कि उनके खिलाफ किस-किस तरह का मामला दर्ज है. आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों पर आयोग की नजर रहेगी. कोई भी अगर गलत इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ आयोग कार्रवाई होगी. फेक न्यूज वालों पर भी नजर रहेगी. आयोग ने कहा कि मतदान के अंतिम समय में कोरोना संक्रमित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग से व्यवस्था होगी. हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी.