बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Feb-2020 09:08 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्रिमिनलों ने अपना मन बना लिया है. अपराधी पुलिस की नाक में दम कर रखे हैं. सोमवार की देर शाम महज 3 घंटे में अपराधियों 4 लोगों को गोली मार दी. पटना, अररिया, वैशाली, छपरा, मधेपुरा और सासाराम में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है.
पहली वारदात मधेपुरा जिले के सदर थाना इलाके के पतराहा गांव की है. जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर अररिया में भी अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर को देर शाम गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसे इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है.
तीसरी घटना छपरा जिले की है. जहां अपराधियों ने नगरा आउट पोस्ट इलाके के केपटेढा मेन रोड पर एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. रोहतास जिले के सासाराम इलाके में भी अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी. घटना नगर थाना के धर्मशाला चौक स्थित एक कोचिंग में स्टूडेंट को गोली मारी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक कौशल विकास मिशन की कोचिंग सेंटर में गोलीबारी की गई है.
फायरिंग की पहली वारदात पटना जिले की है. जहां अपराधियों ने बाढ़ इलाके में बख्तियारपुर थाना के बाजार में मेडिकल दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में जेडीयू के युवा नेता राजकुमार राजू की बाल-बाल जान बची. इसके बाद वैशाली में भी मनियारपुर में भी क्रिमिनलों ने एक सड़क निर्माण कंपनी के ऑफिस में फायरिंग की. अपराधियों ने 2 लाख रुपये हर महीने रंगदारी की मांग की है. यह कंपनी फिलहाल राघोपुर के कच्ची दरगाह सिक्स लेन का निर्माण कार्य करा रही है.