ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, 20 लाख लूट कर ले भागे बदमाश

21-Mar-2024 12:22 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों में दिनदहाड़े बैंक में घूसकर लूटपाट की है। बदमाशों ने 20 लाख रुपए की लूट की है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक की है।


दरअसल, हर दिन की तरह बैंक खुलने के बाद कामकाज चल रहा था। इसी दौरान पांच बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बैंक में लूटपाट करने लगे। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


हरहर महादेव चौक पर स्थिति एचडीएफसी बैंक के बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


एसपी ने बताया कि 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे और लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।