पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
25-Apr-2021 09:10 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. पहली घटना बिहार के छपरा जिले की है, जहां शौच करने गई 16 साल की लड़की के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. दूसरी घटना बांका जिले की है, जहां एक नाबालिग बच्ची को घसीटकर दो बदमाश सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पहली घटना छपरा जिले के दरियापुर थाना की है, जहां एक गांव में 16 साल की एक लड़की के साथ दो बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची शौच के लिए गई थी. इस दौरान केवटिया के गौतम राय और विधान राय ने उसे पकड़ लिया और मकई के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पुलिस इस दोनों आरोपियों को तलाश रही है.
दूसरी घटना बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दो बदमाशों ने हैवानियत की. बताया जा है कि पीड़ित लड़की बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. पीड़ित लड़की के मुताबिक लाइन होटल के पास दो बदमाश उसे बजर्दस्ती घसीटते हुए एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर उन्होंने उसके साथ मारपीट की.
लड़की के साथ मारपीट करने के बाद दोनों बदमाशों ने उसे नशे की गोली दे दी. जब वह नशे में थी तो उसके साथ दोनों ने गलत काम किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. जब बच्ची घर लौटी तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इस मामले में पंजवारा थाना प्रभारी मुरलीधर साह ने बताया कि शिकायत दर्ज करली गई है. घटना की जांच की जा रही है. पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.