Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत
30-Jul-2021 06:05 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर प्रशासनिक महकमे से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को एडिशनल चार्ज दिया गया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया प्रमण्डल के आयुक्त और महाराष्ट्र कैडर के आईएस राहुल रंजन महिवाल लगभग 4 सप्ताह के लिए ट्रेनिंग पर मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में जा रहे हैं. ये अधिकारी 2 अगस्त से 27 अगस्त तक अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण-IV में भाग लेने जा रहे हैं. गौरतलब हो कि 2005 बैच के आईएएस राहुल रंजन महिवाल को सरकार ने कोसी प्रमण्डल के कमिश्नर की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी.
आईएस राहुल रंजन महिवाल की अनुपस्थिति में सरकार ने 2000 बैच के आईएएस और भागलपुर प्रमण्डल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को पूर्णिया प्रमण्डल के कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है. गौरतलब हो कि आईएएस प्रेम सिंह मीणा पहले से ही मुंगेर प्रमण्डल के कमिश्नर का एडिशनल चार्ज संभाल रहे हैं. नीतीश सरकार के इस आदेश के साथ ही अब एक आईएएस प्रेम सिंह मीणा के पास तीन-तीन प्रमंडल भागलपुर, मुंगेर और पूर्णिया के आयुक्त की जिम्मेदारी हो गई है.
आईएस राहुल रंजन महिवाल के नहीं रहने पर दरभंगा प्रमण्डल के कमिश्नर मनीष कुमार को कोसी प्रमण्डल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब हो कि बिहार कैडर के अधिकारी मनीष कुमार 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.
