ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार में 18 से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी 15 ट्रेनें, 26 का...

बिहार में 18 से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी 15 ट्रेनें, 26 का बदल दिया गया रूट, देखें पूरी लिस्ट

18-Feb-2023 07:01 AM

By First Bihar

PATNA : पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली 15 ट्रेनों को 18 से 22 फरवरी तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा 26 ट्रेनों का रूट बदला भी गया है। इस फैसले की मुख्य वजह दानापुर मंडल के कियुल, लखीसराय और शेखपुरा में चलने वाले नन इंटरलॉकिंग कार्य है।


दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगामी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक 4 एक्सप्रेस और 11 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके साथ ही साथ एक्सप्रेस और 15 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से समापन और प्रारंभ कर चलाया जाएगा। इसके साथ ही साथ 26 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।


पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 19 फरवरी को मालदा टाउन पटना ट्रेन नहीं चलेगी। वह 20 फरवरी को पटना मालदा टाउन ट्रेन रद्द रहेगी। 19 और 21 फरवरी तक भागलपुर - मुजफ्फरपुर और मुजफ्फरपुर - भागलपुर ट्रेन नहीं चलेगी। 


इसके साथ ही साथ 18 से 21 फरवरी तक गया - जमालपुर ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि जमालपुर - गया 19 से 22 फ़रवरी तक रद्द रहेगी। इसके साथ ही 18 से 21 फरवरी तक जमालपुर-सहरसा स्पेशल नहीं चलेगी। जबकि 19 से 22 फरवरी तक सहरसा-जमालपुर स्पेशल रद्द रहेगी। इसके साथ ही 19 से 22 फरवरी तक गया-जमालपुर गाड़ी नहीं चलेगी।


इसके अलावा 19 से 21 फरवरी तक झाझा-गया ट्रेन रद रहेगी। वहीं, 19 से 21 फरवरी तक गया-झाझा ट्रेन नहीं चलेगी। जबकि 20 और 21 फरवरी को किऊल-गया पैसेंजर नहीं चलेगी। 19 और 20 फरवरी को गया किऊल ट्रेन रद्द रहेगी। इसके साथ ही 19 से 21 फरवरी तक मोकामा-किऊल ट्रेन नहीं चलेगी 20 से 22 फरवरी तक किऊल-मोकामा गाडी रद्द रहेगी।