Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
15-Dec-2023 07:03 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गंभीर हालत में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है।
घायलों की पहचान संजात गांव निवासी युगल किशोर झा के 55 वर्षीय बेचे हेमंत कुमार झा और मनोज कुमार ईश्वर के 26 वर्षीय बेटे देवराज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने अपने ही गोतिया पर भूमि विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जख्मी हेमंत झा का अपने भाई के साथ 16 धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम सभी लोग घर पर बैठे थे, तभी चचेरे भाई ने आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों के साथ घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया, जिसमें हेमंत झा और देवराज को गोली लगी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, देवराज पड़ोस का रहने वाला है और विवाद के दौरान वह रास्से से गुजर रहा था। फायरिंग के दौरान उसे भी गोली लग गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बेगूसराय में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।