Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Aug-2024 02:23 PM
By First Bihar
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मैनेजर को गोली मार दी। दिनदहाड़े 14 लाख की लूट के बाद हड़कंप मच गया है।
दरअसल, शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम में स्थित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए हैं। घटना को दिया अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों का पीछा कर डोभी से दो अपराधियों को पकड़ लिया है और लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
रिपोर्ट- नितम राज