ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...

बिहार में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

29-Aug-2022 11:17 AM

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन दरिंदों ने मिलकर 13 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं, इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है। 



वारदात गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां दरिंदों ने पहले मासूम के साथ गैंगरेप किया और बाद में सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया। हद तो तब हो गई जब इतना कुछ हो जाने के बाद भी हैवानों ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी भी दी। परिजनों से कहा गया कि अगर वे इसकी जानकारी पुलिस को देंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। 



वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्भोतार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान थाने के पियरौटा गांव  वाले संदीप कुमार के रूप में की गई है। वहीं, दो दरिंदे बैरौना गांव के राघव मांझी और और लुहसी गांव के रहने वाला आशिफ मंसूरी मौके से फरार है। 



इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब लड़की मक्के के खेत में गई थी। मौके देखते ही तीन हैवानो ने मिलकर मासूम को मुह दबा दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है और दो फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है। 



गैंगरेप की घटना पर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जल्द से जल्द दो दरिंदों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और लोग अपनी बेटियों को लेकर ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं।