बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Apr-2020 03:22 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों को मदरसे से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है. बक्सर पुलिस ने सभी को पकड़कर क्वारंटाइन किया था. उनके सैंपल की भी जांच हुई, जिसमें वो कोरोना निगेटिव पाए गए.
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार में विशेष चौकसी बरती जा रही है. एसएसबी की ओर से मिली जानकारी के बाद नेपाल से सटे बॉर्डर इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है. बक्सर पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों को बक्सर के नया भोजपुर के एक मदरसे से पकड़ा गया था. पुलिस टीम की ओर से उनको 14 दिनों की क्वारंटाइन में भी रखा गया. किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं. सभी तब्लीगी फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं.
बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ये सभी 11 लोग विदेशी तब्लीगी हैं. इनलोगों में 4 मलेशिया और 7 लोग इंडोनेशिया के शामिल हैं. इनलोगों ने गलत रूप से वीजा का प्रयोग किया है. वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.