ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Sep-2024 10:24 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में छात्रा से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्रों ने मिलकर छात्रा के साथ गंदा काम किया। कोचिंग के लड़कों ने दसवीं की छात्रा को जबरन बाइक पर बिठा लिया।
किसी को उसकी चीख ना सुनाई दे इसलिए लड़कों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान जगह पर ले गये और बारी-बारी से गैंगरेप किया। जिसके बाद घायलावस्था में लड़की को गांव के पास फेंककर फरार हो गया। कोचिंग से घर नहीं पहुंचने पर पिता अपने बेटी की तलाश कर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी बेटी पर गयी।
जिसे उठाकर वो घर पहुंचे जहां बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित पिता ने आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता और परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।