मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-Jan-2023 12:32 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA : खबर मधेपुरा से आ रही है जहां मुरलीगंज में भारत फाइनेंस इंफ्लुजन लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट के साथ 4 लुटरों ने लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने 1 लाख 10 हजार रुपए, 1 टेबलेट, मोबाइल और अन्य सामग्री लेकर भागने लगे. वहीं राहगीरों ने घटना होते देख एक लुटेरे को हथियार के साथ पकड़ कर मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया.
आपको बता दें मधेपुरा-पूर्णिया की सीमा पर मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के टपड़ा टोला के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाबत जानकारी देते हुए भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के कलेक्शन स्टाफ के रूप में कार्यरत छोटू कुमार ने बताया कि अपने चार अन्य कर्मियों के साथ पूर्णिया जिले के जानकीनगर प्रखंड रामपुर तिलक में मीटिंग एवं कलेक्शन करके मुरलीगंज की ओर लौट रहे थे. इसी क्रम में जानकीनगर थाने को फोन कर सुरक्षा प्रदान करने को कहा तो उन लोगों ने मुरलीगंज के टपरा टोला तक छोड़ दिया और कहा कि यहीं तक हमारी सीमा रेखा है. जैसे ही ये लोग थोड़ा ही आगे बढ़े थे कि पीछे से एक अपाचे और एक अन्य बाईक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक मारपीट करते हुए बाईक की डिक्की तोड़ डाला और उसमें रखे लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए, टेबलेट एवं अन्य सामग्री मोबाइल लेकर भागने लगा.
पीड़ित के पीछे उनके दो सहयोगी एक मोटरसाइकिल पर सवार थे उन लोगों से भी लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन सामने से आ रहे राहगीरों ने जब घटना के बारे में पूछा और बताने पर उन लोगों ने अपने गांव की तरफ फोन किया और ग्रामीणों ने इन लुटेरों को घेरने का प्रयास किया. जिसमें एक लुटेरे को मोटरसाइकिल, हथियार के साथ ग्रामीणों ने धर दबोचा और मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर लुटेरे ने अपना नाम मनोज साह, पिता- बृज बिहारी साह, घर- जानकीनगर वार्ड नंबर 11 बताया. उसके पास से टेबलेट मोबाइल बरामद किया गया. वह इस मामले में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी.