BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
03-May-2023 07:36 AM
By First Bihar
PATNA : मई महीने में लोगों को मौसम का दोहरा रंग देखने को मिलेगा। इस महीने में सामान्य से अधिक बारिश होगी तो कुछ जिलों में लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में मई में उष्ण लहर (लू) और बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू के दिनों की संख्या भी सामान्य से अधिक होगी। हालांकि, फिलहाल अगले एक सप्ताह के दौरान लू की स्थिति नहीं रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार से राज्य में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसी कारण लोगों को मई में स्वास्थ्य एवं फसल के दृष्टिकोण से विशेष तौर से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं , मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य के जिलों में कुछ स्थानों पर और शेष भागों के जिले में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर के वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
आपको बताते चलें कि, राजधानी के अधिकांश भागों में बुधवार को बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा। सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक बारिश बिक्रम में 40.2 मिमी और सबसे कम श्रीपालपुर में 16.4 मिमी हुई। इसके अलावा पालीगंज में 27.4 मिमी, हवाई अड्डा क्षेत्र में 22.4 मिमी, बिहटा में 20.8 मिमी और बाढ़ में 18.2 मिमी बारिश हुई। वहीं मंगलवार की सुबह मौसम नरम था लेकिन जैसे-जैसे समय बीता धूप तेज होती गई।