ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / यहां देखिये अपना मैट्रिक रिजल्ट, 1St बिहार पर एक क्लिक में देखें सभी...

यहां देखिये अपना मैट्रिक रिजल्ट, 1St बिहार पर एक क्लिक में देखें सभी जिलों का Result

26-May-2020 03:16 PM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे परिणाम जारी कर दिया गया है. लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने वालों की भीड़ होने के कारण लोड काफी बढ़ गया है. इसलिए कोई भी छात्र अपना रिजल्ट फर्स्ट बिहार झारखंड न्यूज़ के वेबसाइट पर अपना लाइव रिजल्ट देख सकते हैं. अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.


बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की. इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन आनंद किशोर उपस्थित थे. मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. जबकि, 5,24,217 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और 2,75,402 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. वार्षिक परीक्षा में कुल 12,04,030 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें 6,13,485 छात्र और 5,90,545 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं. उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कुल प्रतिशत 80.59 फीसदी है.


फर्स्ट बिहार पर अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें 


बिहार बोर्ड की परीक्षा में इस बार हिमांशु राज ने कुल 481 यानी 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. हिमांशु राज का रौल कोड 74084 और रौल नंबर 2000479 है. बता दें कि मैट्रिक परीक्षा 2020 में टॉपर विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन और इंटरव्यू संबंधित विषय के विशेषज्ञों द्वारा वीडियो कॉलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये किया गया.


1st Bihar Jharkhand पर सभी जिलों का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें


रिजल्ट की घोषणा के साथ ही करीब 15 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट  http://onlinebseb.in और http://biharboardonline.com पर भी जारी किया गया है. स्टूडेंट अपना रिजल्ट यहां भी देख सकते हैं. इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में मामूली सा कम रहा है. पिछले साल 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि इस साल 80.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.


यहां क्लिक कर फर्स्ट बिहार झारखंड पर देखें मैट्रिक रिजल्ट 2020