बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
06-Oct-2022 03:11 PM
KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां आक्रोशित लोगों ने रेप के आरोपी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक शख्स पर एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज बाजार की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है। इस वारदात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग आरोपी को खजूर के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटते नजर आ रहे हैं।
मृतक शख्स की पहचान हसनगंज बाजार निवासी मो. सगीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बच्ची और उसकी मां घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान सगीर वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर अपने घर लेकर चला गया। पीड़ित बच्ची की मां की जब नींद खुली तो बच्ची वहां से गायब थी। जब बच्ची की खोजबीन शुरू हुई तो लोगों ने आरोपी सगीर और बच्ची को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दौरान ही लोगों ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा।
इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी सगीर को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों उसे अधमरा होने तक बेरहमी से पिटते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सगीर को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और अपने साथ अस्पताल लेकर चली गई। हालांकि अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही सगीर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सगीर पर पहले से भी रेप का केस चल रहा था।