ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : घर की आंगन में खेल रही मासूम से हैवानियत, गांव के...

बिहार : घर की आंगन में खेल रही मासूम से हैवानियत, गांव के ही लड़के ने किया गंदा काम

27-Aug-2022 12:01 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : सहरसा में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के एक इलाके की है। यहां 16 वर्षीय युवक ने मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम किया है। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ हैवानियत की। जख्मी हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को बच्ची के घर में कीर्तन भजन का आयोजन किया गया था। जिसमें पड़ोस का ही रहने वाला आरोपी अजय लाउडस्पीकर बजाने के लिए पहुंचा था। सभी लोग कीर्तन में लीन थे। इसी दौरान घर की आंगन में खेल रही बच्ची को उठाकर पास ही एक धान की खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब घर के लोगों ने उसे तलाश करना शुरू किया तो पास ही में स्थित खेत से उसे लहूलुहान हालत में बरामद किया गया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी अजय को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।