RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
06-Aug-2023 06:11 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी किशोर बहाने से बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 6 साल की लड़की अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला लड़का वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे गन्ने के खेत में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
दर्द से कराहती बच्ची किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। आरोपी के परिजनों और गांव के लोगों ने पहले तो मामले को रफादफा करने की कोशिश की लेकिन मामला पुलिस के पास पहुंच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।