ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: चार साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, ठेकुआ खिलाने का झांसा देकर किया गंदा काम

14-Oct-2023 06:59 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार साल की बच्ची अपने भाई के साथ पढ़ने जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बदमाश ने उसे ठेकुआ खिलाने का लालच दिया और जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को ठेकुआ खिलाने का झांसा देकर जबरन साइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और लहूलुहान बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, पीड़ित बच्ची के भाई ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।


परिजन मौके पर पहुंचे और बुरी तरह से लहूलुहान बच्ची को घर ले गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पहुंचकर उसे धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। वीरपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


आरोपी युवक की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के वागबाडा वार्ड 7 निवासी फूचो महतो के 30 वर्षीय बेटे राम प्रवेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी राम प्रवेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्पीड ट्रायल के माध्यम से आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।