ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: मांझी ने की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग, स्कीम को...

बिहार: मांझी ने की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग, स्कीम को बताया खतरनाक कदम

16-Jun-2022 05:46 PM

PATNA: सेना भर्ती के केंद सरकार की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ बिहार समेत सभी राज्यों में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। हर तरफ से केंद्र सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग उठ रही है। बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बाद अब हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की है। HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने इसे खतरनाक कदम बताते हुए अविलंब वापस लेने की मांग की है। 


हम सुप्रामो जीतनराम मांझी ने कहा है कि अग्निपथ स्कीम देश और देश के युवाओं के लिए खतरनाक कदम है। मांझी ने केंद्र सरकार से इसे अविलंब वापस लेने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि अग्निपथ स्कीम को खत्म कर पुरानी योजना के तरह ही सेना में भर्ती शुरू करने की शुरुआत की जाए।


जीतनराम मांझी लिखते हैं कि, ‘ अग्निपथ स्कीम राष्ट्रहित एवं युवा हित के लिए खतरनाक कदम है जिसे अविलंब वापस लेना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि अविलंब अग्निपथ स्कीम को खत्म कर पुरानी सेना भर्ती योजना को शुरू करने की घोषणा करें’।


news image