ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बिहार : माननीयों के गृह प्रवेश पर लगा ग्रहण, 5 सालों में...

बिहार : माननीयों के गृह प्रवेश पर लगा ग्रहण, 5 सालों में नहीं बन पाया MLA फ्लैट, सरकार ने रद्द किया करार

05-Mar-2023 12:51 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के विधायकों की परेशानी अब पहले से अधिक बढ़ने वाली है। अब राज्य के विधायकों के गृह प्रवेश पर ग्रहण लगा गया है। अब पटना के वीरचंद पटेल पथ के समीप बन रहे विधायक आवास में देरी होने पर निर्माण एजेंसी का करार रद्द कर दिया गया है। अब नई एजेंसी के चयन के लिए भवन निर्माण विभाग ने पुन: निविदा निकाली है।


दरअसल, राज्य के सभी  243 विधायकों के लिए आधुनिक सुविधा से लैस आवास का निर्माण होना है। इनमें से अबतक 65 विधायकों के लिए आवास बन गए हैं। जबकि बाकी के 178 का बनना शेष है। इसको लेकर लगभग पांच वर्ष पूर्व ही एजेंसी से करार हुआ था। लेकिन, इसको लेकर जो टाइम तय किया गया था उसके भीतर मात्र 65 आवास ही एजेंसी बना सकी। इस कारण अब भवन निर्माण विभाग ने करार रद्द कर दिया है। 


अब निविदा की नई शर्त के मुताबिक नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। चयनित एजेंसी को 18 माह के भीतर शेष सभी 178 आवास का निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को सौंपना होगा। ऐसे में 2025 के मार्च-अप्रैल तक आवास तैयार होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले समय से आवास नहीं बना पाने पर भवन निर्माण विभाग की किरकिरी हो रही है।


आपको बताते चलें कि, पूर्व की एजेंसी द्वारा तैयार 65 भवनों की चाबी 65 विधायकों को सौंप दी गई है। अब शेष बचे 178 आवासों में इस बार के विधायक गृहप्रवेश कर पाएंगे या नहीं, इसपर संशय है। अब नई एजेंसी को निर्माण करने के लिए कम से कम 18 माह का समय मिलेगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि भवन तैयार होता भी है तो यह अप्रैल 2025 तक बनकर तैयार होगा। उसी वर्ष सितंबर में विधानसभा का चुनाव होना है।