ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बिहार: मजदूरी का बकाया पैसा मांगना पड़ा भारी, महज 600 रुपए के लिए फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने युवक को छत से नीचे फेंका, मौके पर हुई मौत

09-Aug-2024 08:24 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में मजदूरी का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने महज 6 सौ रुपए के लिए शख्स को छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल रोड स्थित पूर्व ओशो कॉलोनी की है।


बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी माइक्रो फाइनेंस कंपनी BIJ में खाना बनाने का काम करती है। महिला अपने पति और बेटे को लेकर कंपनी के मैनेजर के घर पहुंची थी। महज 600 रूपए मजदूरी मांगने गए मजदूर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने उसे छत से नीचे फेंक दिया जिससे मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई। 


घटना के बाद से बेलाराही गांव सहित आसपास के लोगों की सैकड़ों की भीड़ वहां पहुंच गई। गुस्साए लोग खून के बदले खून की बात कह रहे थे। ओशो कालोनी में संचालित इस मैक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का नाम संतोष कुमार यादव है जबकि मृतक मजदूर की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के बेला राही गांव का रहने वाला था।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव