ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : रिटायर्ड दारोगा और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी से हुआ था विवाद

07-Apr-2022 04:00 PM

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के सैनी छापर गांव की है। बताया जा रहा है कि छोटी सी बात पर पड़ोस में रहने वाले शख्स ने अपने लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रिटायर्ड दारोगा और उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान सैनी छापर गांव निवासी 64 वर्षीय योगेंद्र दुबे और उनके 25 वर्षीय बेटे आदित्य दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटों का पड़ोसी कृष्णानंद के ड्राइवर से बीते बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पिता-पुत्र ने ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसको लेकर पीड़ित के मालिक कृष्णानंद ने मैरवा थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराय था।


गुरुवार की सुबह दोनों पड़ोसियों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसी दौरान कृष्णानंद के लोगों ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें गोली लगने से योगेन्द्र दुबे और उसके बेटे मधुसूदन दुबे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।