धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
20-Oct-2023 09:57 AM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ इस कदर खत्म हो गया है अब कहीं भी किसी भी समय अपने आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आया है। जहां एक युवक की हत्या पीट–पीट कर की गई है। मृत युवक की पहचान साधु बिन के पुत्र बिनोद बिन (25) के रुप में की गई है। हत्या का कारण मामूली धक्का लगना बताया जा रहा है । पटखौली थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलिय अस्पताल भेजा गया है।
मामूली विवाद में हुई हत्या
दरअसल, हत्या का कारण मामूली विवाद है। मृत व्यक्ति विनोद बिन अपने घर में वायरिंग करने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाने गया था। बिजली मिस्त्री बुधई बिन और मृत व्यक्ति पैदल आ रहे थे। आने के क्रम में नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी मन्नू साह के बाइक से बिजली मिस्त्री को धक्का लगा। इसके बाद तू–तू–मैं–मैं शुरू हो गया। बिजली मिस्त्री बुधई बिन ने बताया कि बाइक पर कपड़ा लदा हुआ था। जिसके बाद बाइक सवार उतरकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों के सहयोग और बिनोद बिन के सहयोग से मामला को रफा दफा कर दिया गया।
गोलंम्बर पास फिर उलझ गए तीनों
लेकिन जैसे ही दोनों आगे बढ़े गोलंम्बर के पास फिर से कपड़ा व्यवसाई नगर के वार्ड 8 निवासी मन्नू साह दोनों के ऊपर हमला बोल दिए। बचाव में बिजली मिस्त्री और मृत व्यक्ति भी उलझ गए इसी दरमियान झगड़ा सुलझाने आए एक व्यक्ति ने डंडे से दोनों व्यक्ति को मरने लगा। जिसमें मृत व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, और उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी और परिजनों ने बताया कि कैलाश नगर निवासी एक डंडा लेकर तीनों लोगों को छुड़ाने के लिए पहुंचे और डंडे से दोनों के ऊपर वार कर दिया। इधर मन्नू साह फाइटर लेकर आया था वह भी फाइटर से वार करने लगा। जिसमें मृतक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इलाज के क्रम में हुई मौत
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। युवक अपने परिवार में मात्र अकेला कमाने वाला था जो मछली मार कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक के चार बच्चे भी हैं जो काफी छोटे-छोटे हैं ।