RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
14-May-2023 03:25 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद में हैवान पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। मामूली बात से नाराज आरोपी पति ने पत्नी को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के बैराम सराय की है।
मृतक महिला की पहचान घोसी बाजार निवासी समुंदर पासवान के बेटे गोलू पासवान की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजू की शादी एक साल पहले ही गोलू के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक दोनों पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। किसी कारण से अंजू की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी पति गोलू ने अंजू की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।