ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

बिहार: मामूली बात पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, चाय दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

08-Sep-2024 02:12 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और इसी बीच मौके का फायदा उठाकर हथियार लहराते बदमाश फरार हो गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा प्रसाद गांव स्थित वार्ड 15 स्थित सैलून के पास की है।


घायल की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड गंगा प्रसाद गांव वार्ड- 14 निवासी शंकर ठाकुर के लगभग 45 वर्षीय पुत्र पंकज ठाकुर के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पंकज ठाकुर चाय पीने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी अजय सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।


इसी दौरान आरोपी और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा लगभग तीन फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली पंकज ठाकुर की पेट में लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।