ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: माले कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में बदमाशों ने ले ली जान

05-Dec-2022 06:24 PM

SASARAM: रोहतास के काराकाट में जमीनी विवाद को लेकर माले के सक्रिय कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप माले कार्यकर्ता के रिश्तेदारों पर ही लगा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव की है।


मृतक की पहचान बिक्रमगंज थाना के वरुणा गांव का निवासी भैयाराम पासवान के रूप में हुई है, जो माले का सक्रिय कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि मृतक भैयाराम पासवान का गांव में उसके रिश्तेदारों से पुराना भूमि-विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान भैयाराम जान बचाने के लिए कराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव के बधार में पहुंच गया, जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी बड़ मौके पर जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता पहुंचे हैं।