ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: मकान पर कब्जा को लेकर भारी बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पूरा इलाका, मारपीट में तीन पुलिसकर्मी घायल

06-Jun-2023 07:52 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में विवाद जमीन पर बने मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस खूनी झड़प के दौरान फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट में तीन पुलिसकर्मियों समेत दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। घटना नगर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल चौक की है। 


जानकारी के मुताबिक, मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता संजीव सिंह और फुलेना सिंह के बीच अस्पताल चौक के पास 16 धुर जमीन में बने मकान पर कब्जा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। बीजेपी नेता संजीव सिंह का आरोप है कि दर्जनों के संख्या लोग उनके दिकान में घुस गए और लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके और उनके लोगों के साथ मारपीट की गई जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि संजीव सिंह के लोगों ने मारपीट की है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी दोनों पक्षों के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।


news image


news image


news image