ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Feb-2023 06:49 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। यहां मकान मालिक के बिगड़ैल बेटे ने किराएदार की पांच साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित बच्ची की मां पड़ोस में गई थी तभी आरोपी लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को धर दबोचा। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि जब बच्ची की मां घर से दूर अपने पड़ोस में गई हुई थी, इसी दौरान मकान मालिक का बेटा मुस्लिम फारूकी घर में घुसा और मासूम बच्ची को खेलाने के बहाने छत पर लेकर गया। छत पर आरोपी लड़के ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान के लोग मौके पर पहुंच गए और नजारे को देखकर दंग रह गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को धर दबोचा। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले पर रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर भगवान सिंह ने बताया है कि पीड़ित लड़की की स्थिति ठीक है वह डरी हुई है।