ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : मजदूरी करने गया था शख्स, बदमाशों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, हत्या के विरोध में हंगामा

03-Apr-2022 05:26 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : सासाराम में आपसी विवाद में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना धौढ़ार ओपी क्षेत्र के धनकाढ़ा गांव की है। बताया जाता है कि मृतक मजदूर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों में पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


जानकारी के मुताबिक धनकाढ़ा गांव निवासी हरिलाल राम का बेटा वकील राम गांव में ही बनाए जा रहे एक मकान में मजदूरी करता था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में ग्रामीण उसे सासाराम सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों में मिली परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और भीम आर्मी के सदस्यों ने शव को सड़क पर रखकर पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की और जमकर हंगामा मचाया।