मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
02-Sep-2023 10:09 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में किसी की जान जाने की नौबत नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह मजदूरी कर देर रात घर लौट रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा बिहटा थाना क्षेत्र के अमहरा गांव के समीप हुआ। जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोशित देखा गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना में मृतक की पहचान अमहरा कुर्मी टोला निवासी संजय महतो (50)के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, बिहटा थाना क्षेत्र के अमहरा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचलते हुए फरार हो गया। मृतक मजदूरी कर घर वापस लोट रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचलते हुए फरार हो गया। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने टूटी हुई सड़क की मरम्मत नहीं करने पर आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन और ठेकदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।
इधर, घटना की पुष्टि करते हुए प्रक्षिशु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ अनु कुमारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं फरार वाहन और उसकी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।