ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बाढ़ आपदा पर केंद्रीय मदद के लिए मेमोरेंडम भेजेगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

26-Jul-2019 03:11 PM

By 2

PATNA : बिहार में बाढ़ आपदा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए बिहार सरकार को केंद्र की तरफ से और मदद चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ आपदा पर केंद्र से मदद के लिए जल्द ही मेमोरेंडम भेजेगी। सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और मेमोरेंडम भेजे जाने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से विशेषज्ञों की टीम बिहार का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अचानक आई बाढ़ आपदा के वक्त केंद्र की तरफ से एनडीआरएफ और हेलीकॉप्टर मुहैया कराए गए लेकिन क्षतिपूर्ति की स्थिति का आकलन करने के बाद ही केंद्र सरकार से आर्थिक मदद के लिए आग्रह किया जाएगा। सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार ने अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों के खाते में सीधे मदद पहुंचाई है लेकिन अब इंतजार केंद्रीय मदद का है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट