ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बाढ़ के बहाने जेडीयू ने बीजेपी को निशाने पर लिया, कहा - बिहार आएं प्रधानमंत्री मोदी

30-Jul-2019 03:34 PM

By 2

DELHI : बाढ़ आपदा से बिहार के 13 जिले प्रभावित हैं। नीतीश सरकार बाढ़ के नुकसान का आंकलन करने के लिए जिला स्तर से रिपोर्ट ले रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार से मदद की अपील की जाएगी लेकिन बाढ़ के बहाने जेडीयू ने बीजेपी को निशाने पर ले लिया है। जेडीयू ने बाढ़ आपदा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार नहीं पहुंचने पर सवाल खड़ा किया है। पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि बाढ़ से बेहाल बिहार के हालात को जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दौरा करना चाहिए था। त्यागी ने कहा है कि पीएम मोदी अगर मन की बात में बिहार और असम के बाढ़ की चर्चा करते तो और बेहतर होता। केसी त्यागी ने कहा है कि पीएम मोदी को अभी भी बिहार पहुंचकर हालात की जानकारी लेनी चाहिए। जेडीयू नेता ने कहा है कि बिहार और असम जैसे राज्य हर साल बाद से प्रभावित होते हैं और इन दोनों राज्यों को केंद्र सरकार ही चीन और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के साथ नीतियां बनाकर की मुक्ति दिला सकती है। मोदी सरकार को इस दिशा में आगे काम करना चाहिए।