ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Mar-2022 04:38 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां खेल-खेल में हुए विवाद को लेकर एक 16 वर्षीय छात्र को गोली मार दी गई। घटना सासाराम के नासरीगंज इलाके की है। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पोखराहा गांव निवासी नागेन्द्र शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र प्रियदर्शन अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर खेल रहे लड़कों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक लड़के ने कट्टा से प्रियदर्शन पर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रियदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल प्रियदर्शन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घायल प्रियदर्शन शर्मा के भाई अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रियदर्शन खेलने के लिए गया था। इसी दौरान खेल खेल में विवाद हो गया जिसके बाद एक लड़के ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी लड़का मौके से भागने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लड़कों ने उसे पकड़ लिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछी में जुटी है।