RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Feb-2024 09:48 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां जल संसाधान विभाग में तैनात एक महिला इंजीनियर का शव संदिग्ध हालत में कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला सहायक अभियंता की मौत कैसे हुई यह पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। महिला इंजीनियर की हत्या हुई या उसने खुद आत्महत्या कर ली, पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अतरदह प्रजापति नगर की है।
मृतक सहायक अभियंता की पहचान महिमा कुमारी के तौर पर हुई है जो लखीसराय की रहने वाली थी और मुजफ्फरपुर में जल संसाधन विभाग में तैनात थी। बताया जा रहा है कि महिला इंजीनियर प्रजापति नगर में किराए पर कमरा लेकर पिछले दो साल से रह रही थी। शनिवार को जब महिमा कुमारी अपने कार्यालय नही पहुंची तो सहकर्मियों ने उसे फोन लगाया लेकिन फोन स्वीच ऑफ था।
जिसके बाद ऑफिस के लोगों को कुछ शंका हुई तो एक स्टाफ को महिला कुमारी के कमरे पर उन्हें देखने को भेजा। उक्त कर्मी जब सहायक अभियंता के कमरे में पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। कमरे का दरबाजा खुला हुआ था और रूम के अंदर महिमा कुमारी की डेड बॉडी पड़ी हुई थी।
सहकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौक़े पर सदर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला अभियंता की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है हालांकि इलाके के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।