Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप
26-Jul-2024 02:21 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में इन दिनों शातिर चोरों का आतंक जारी है। जिले में महिला चोर भी सक्रिय दिख रही है। पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आई महिला चोर मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला पुलिस अधिकारी से चैन स्नैचिंग करने की कोशिश कर रही थी।
दरअसल, महिषी थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी पूजा करने सिविल ड्रेस में दिवारी स्थान पहुंची थी, जहां महिला चोर ने पूजा करने के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारी के गले पर हाथ डाल दिया और चैन की छीनतई करने लगी। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने महिला चोर को मंदिर परिसर में रंगेहाथ धर दबोचा।
पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तर में आई महिला शातिर चोर है, जिसने पिछले दिनों भी चैन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है।