Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
01-Jan-2024 03:25 PM
By Saurav
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सुरसंड थाना के थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें वह एक महिला पर लाठी बरसा रहे हैं। अब वीडियो सामने आने के बाद थानेदार की हर तरफ निंदा की जा रही है। इस वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक महिला पर थानेदार लगाातर डंडा बरसा रहे हैं। जबकि महिला बचने की काफी कोशिश रही है। लेकिन थानेदार डंडे पर डंडे बरसाते जा रहे हैं। अब भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करके पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाया है। इसके जरिए सरकार पर भी निशाना साधा है।
ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद अब सीतामढ़ी पुलिस कप्ताने ने थानेदार राजकिशोर सिंह पर कार्रवाई की है। सीतामढ़ी एसपी ने थानेदार के पद से हटाकर राजकिशोर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं पुपरी एसडीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है। इस वीडियो में खाकी वर्दी में एक पुलिस पदाधिकारी जिस बेरहमी से महिला पर डंडे चटका रहे हैं। उससे लगता है कि वह किसी महिला को नहीं, बल्कि शातिर अपराधी पर डंडे बरसा रहे हैं। इस कारण सुरसंड पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
बताया जाता है कि, सुरसंड प्रखंड की पठनपुरा पंचायत का एक लड़का और एक लड़की प्रेम प्रसंग में पिछले दिनों फरार हो गए थे। दोनों दो गांव के है। दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले लड़की के परिवार वाले उसे बरामद कर घर लाया था। तब लड़का भी घर लौट आया था। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि, लड़की ने स्वेच्छा से लड़का के साथ जाने की बात कही थी।
इस बीच, खबर मिली है कि 27 दिसंबर 23 को दोनों पक्ष सुरसंड थाना पर पहुंचे थे। जहां लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष को पीटने की जुगत में थे। इस दौरान थाना के बाहर भीड़ जमा हो गई थी और लड़की पक्ष वाले लड़का पक्ष की चार पहिया वाहन को आंशिक रूप से क्षति भी पहुंचा दिया था। दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ती और कोई अप्रिय घटना होती, इसे रोकने के लिए थानाध्यक्ष ने एक महिला पर डंडे बरसा दिया।
वहीं, इस मामले में पुपरी एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि गत दिन एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर ली थी। पिछले दिनों लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग थाना के बाहर जमा हो गए। दोनों पक्षों ने विवाद हो रहा था। भीड़ से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इससे निबटने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की ग।
उधर, इस मामले में सुरसंड थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन एक पक्ष मारपीट पर उतारू थे। इस कारण सड़क जाम हो गया और विधि-व्यवस्था खराब होने के कारण बल प्रयोग करना मजबूरी बन गयी थी।